जींद: पैरामेडिकल कॉलेज सफीदों में नहीं बना तो देंगे धरना: गुरनाम सिंह चढूनी
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन अप्रैल 2022 को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली में पैरामेडिकल कालेज का निर्माण सफीदों में कराने की घोषणा की थी, लेकिन अब इस कॉलेज को नोरम पूरे न होने की बात कहकर जींद शिफ्ट करने की बात कहीं है।
चढूनी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कॉलेज का निर्माण सफीदों में ही करने की बात जल्द ही मुख्यमत्री मनोहर लाल ने नहीं की तो सभी किसानों से जुड़ी यूनियन जहां पर बड़े स्तर पर धरना देने पर मजबूर होंगी। वह समाजसेवी राजू पंवार की अगुवाई में शहर के महाराजा अग्रसैन चौक पर दिए जा रहे धरने के एक माह एक दिन पूरा होने पर समर्थन करने रविवार को सफीदों पहुंचे थे। प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता सहित अन्य लोगों से पहले वादे करती है और बाद मेंं उन्हें अनसुना कर लोगों को परेशान करने का काम करती है। इस दौरान भाकियू के प्रवक्ता नरेंद्र लाडी, एलएसपी पार्टी अध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, इनेलो प्रधान लखबिंद्र चहल, सरदार साहब सिंह चिमा, जयकिशन खाती, बीएसची जगदीश भुक्कल, गौरक्षा के प्रधान निटू, पूर्व एमसी सतबीर सैनी, सुखदेव देशवाल आदि ने समर्थन देने पहुंचे।




