ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

जयगांव थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम पेम्बा शेरपा है। सूत्रों के अनुसार, जयगांव थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात को जयगांव बउ बाजार इलाके के एक घर में छापेमारी की। इसके बाद जब घर की तलाशी ली गई तो बड़ी संख्या में कफ सिरप बरामद हुआ।

जिसके बाद इस घटना में पेम्बा शेरपा नाम के एक शख्स को उक्त घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जयगांव थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *