ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ओम बिरला ने लोक सभा सचिवालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन परिसर में लोक सभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया।

चार दिवसीय शिविर के दौरान सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, पीएफटी, बीएमडी, ईसीजी, पैप स्मीयर, पीएसए, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर (बीपी) सहित अन्य जांच सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक और जनरल फिजिशियन द्वारा परामर्श सुविधाएं भी दी जाएंगी। मेडिकल टीम से परामर्श के बाद महिला कर्मचारियों को मैमोग्राफी टेस्ट के लिए कूपन उपलब्ध कराए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सचिवालय की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से जांच और परामर्श की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इस ‘स्वास्थ्य जांच शिविर’ का आयोजन लोक सभा कर्मचारी संघ द्वारा श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट और एक्शन कैंसर हॉस्पिटल, पश्चिम विहार, दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *