ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ पुरानी पेंशन लागू करें:हरपाल सिंह

जम्मू , 12 जुलाई  जम्मू में शुक्रवार को पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के बैनर तले और शाखा उपाध्यक्ष कॉम बृजमोहन की अध्यक्षता में रेल कर्मचारियों ने शुक्रवार काे एक दिवसीय चेतावनी दिवस मनाते हुए जमकर हल्ला बोला। इस दौरान मेंस यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने न्यू सिक लाइन पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष कॉम हरपाल सिंह ने कहा कि रेलवे के ऐसे कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम से वंचित हैं, जिनकी नियुक्ति एक जनवरी 2004 के बाद हुई है। एआईआरएफ/एनआरएमयू चाह रही है कि इन कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन स्कीम लागू हो ताकि सेवानिवृत्त के बाद आर्थिक संकट से न जूझना पड़े।

लिहाजा एआईआरएफ के दिशा-निर्देश पर आज एक दिवसीय चेतावनी दिवस पर विरोध प्रक्रिया चल रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं होती, यह विरोध जारी रहेगा। हरपाल सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेंडरेशन और ज्वाइंट फोरम की ओर से देश के सभी 17 रेलवे जोन और 8 औद्योगिक इकाइयों में पुरानी पेंशन को लेकर आज ये विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब सरकार को अपनी हठधर्मिता को छोड़कर रेलकर्मियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन लागू करें। मेंस यूनियन के शाखा सचिव कॉम राजेश शर्मा ने बताया कि देश भर के कर्मचारी लंबे समय से ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली करने की मांग कर रहे हैं। लगातार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में है। लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई, तो जिस तरह से देश भर में वाहन चालकों ने हड़ताल की, उसी तरह रेलवे कर्मचारी भी आंदोलन करेंगे। इस दौरान शाखा उपाध्यक्ष बृजमोहन,रामपाल शर्मा,सत्यार्थ अशोक गुप्ता,उपसचिव अमित केरनी,सोमनाथ,मंडल युवा संयोजक प्रकाश चन्द्र,रंजीत पासवान,मदन कुमार,रूपेंद्र कुमार और तारिक मीर ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *