ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अब झींझक रेलवे स्टेशन पर रुकेगी प्रयागराज बीकानेर एक्सप्रेस

लगातार चल रहे प्रयासों के बाद आखिरकार दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग के झींझक स्टेशन पर शुक्रवार से प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाएगा। अब लोगों को यहां से मथुरा होते हुए जयपुर से बीकानेर तक जाने में असुविधा नहीं होगी।

काफी समय पहले से झींझक रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज बीकानेर एक्सप्रेस के ठहराव का आदेश रेल बोर्ड द्वारा जारी किया गया था। जिसके बाद डीआरएम प्रयागराज ने अब पत्र जारी कर शुक्रवार से झींझक स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है।

यातायात निरीक्षक रेलवे फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया कि ट्रेन संख्या 12403 अप की प्रयागराज बीकानेर एक्सप्रेस रात 2:35 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी। 2:37 बजे रवाना होगी। उन्होंने बताया कि डाउन की 12404 प्रयागराज की तरफ जाने वाली प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस रात 12:29 बजे पर झींझक पहुंचेगी और 12:31 बजे पर रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन के ठहराव से झींझक के लोग मधुरा, गोवर्धन, अलवर, जयपुर सहित अन्य जगहों की ओर आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। ट्रेन के ठहराव को लेकर लोगों ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *