ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुख्यात बिकरू पासवान का पुत्र सनोज पासवान हथियार के साथ गिरफ्तार

अपने समय के पेशेवर अपराधी बिकरू पासवान के पुत्र सनोज पासवान को फुलकाहा थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सनोज पासवान वारंटी था और पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी।इसी कड़ी में फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सनोज पासवान अपने घर में हथियार के साथ सोया हुआ है।इसी कड़ी में मध्य रात्रि के बाद फुलकाहा थाना पुलिस ने उनके घर पर दबिश देकर सनोज पासवान को धर दबोचा।

सनोज पासवान घर के आंगन में बने मचान में सो रहा था,उसी समय पुलिस ने दबिश देते हुए छापेमारी की।पुलिस को देख सनोज पासवान ने भागने की भी कोशिश की,लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब तलाशी ली तो मचान पर बिछे बिछावन पर तकिया के नीचे एक देशी पिस्टल,एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया।इस बात की जानकारी फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने पाने कार्यालय कक्ष मेमोर्स वार्ता कर जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि सनोज पासवान का पुराना आपराधिक इतिहास है।इसके खिलाफ फुलकाहा,नरपतगंज,सुपौल के बलुआ बाजार,भीमपुर फांडी आदि थाना में मामला दर्ज है।सनोज पासवान के खिलाफ लूटकांड के एक मामले में वारंटी था और एक माह पहले ही जेल से बाहर निकला था।छापेमारी दल में फुलकाहा थानाध्यक्ष अमर कुमार के अलावे एसआई उमेश कुमार शर्मा,पूजा कुमारी, एएसआई प्रदीप कुमार भारती,प्रशिक्षु एसआई राज तिवारी,पीटीसी भवप्रीत रंजन के साथ पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *