नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh (ललन सिंह), जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha और बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary भी मौजूद रहे।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है और दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जा सकता है।
पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
राज्यसभा में शपथ लेने के बाद Nitish Kumar प्रधानमंत्री Narendra Modi से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में बिहार के राजनीतिक हालात और नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा होने की संभावना है।
15 अप्रैल को नए सीएम की ताजपोशी संभव
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी जल्द ही बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। 15 अप्रैल को नए सीएम के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।
20 साल बाद बड़ा बदलाव
नीतीश कुमार ने हाल ही में एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि वे राज्य की राजनीति से हटकर केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं। साल 2005 से (बीच में कुछ समय छोड़कर) लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब करीब दो दशक बाद नई भूमिका में नजर आएंगे।
“अब दिल्ली में भी काम करेंगे”
दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “20 साल तक बिहार में काम किया, अब दिल्ली में भी काम करेंगे।” उनके इस बयान को बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के स्पष्ट संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
NDA ने जताई एकजुटता
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और नीतीश कुमार के शासन मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। नीतीश कुमार के इस कदम से बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जहां अब सभी की नजरें नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हैं।