ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के तापमान में वृद्धि दर्ज

कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा और भद्रवाह को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन मंगलवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा।

पूर्वानुमान के संबंध में मौसम विज्ञानियों ने कहा कि 25 अप्रैल तक आम तौर पर शुष्क मौसम की उम्मीद है लेकिन दोपहर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधि से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 26-28 अप्रैल तक आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बर्फबारी (ऊंचाई वाले स्थानों पर) होने की संभावना है। इसके बाद 29-30 अप्रैल तक आमतौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसी दौरान श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 11.1 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *