ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आतंक से जुड़े मामले में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में एक साथ की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में एक साथ कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। दोनों ही मामले आतंकवाद से जुड़े हुए हैं।

एनआईए के मुताबिक जम्मू कश्मीर में आतंकवादी वित्तपोषण के मामले को लेकर एजेंसी की टीम ने शनिवार को जमात-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह छापेमारी बडगाम, कुलगाम और जम्मू जिले के गुज्जर नगर शहीदी चौक इलाके में चल रही है।

एनआईए के मुताबिक टीम ने कुलगाम में जमात के पूर्व प्रमुख शेख गुलाम हसन और एक अन्य नेता सयार अहमद रेशी के आवास पर छापेमारी की है। ये दोनों नेता प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर से जुड़े हुए हैं। इस संगठन को फरवरी 2019 में गृह मंत्रालय ने आतंकवादी वित्तपोषण के आरोपों के चलते प्रतिबंधित कर दिया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक इसके अलावा तमिलनाडु में एनआईए 2022 के दौरान कोयंबटूर में हुए बम धमाके को लेकर राज्य के 27 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस धमाके में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) का हाथ था। एनआईए की टीम इस मामले में चेन्नई, त्रिची, मदुरै, तिरुनेलवेली और कोयंबटूर में एक साथ छापेमारी करने पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *