• February 27, 2026

बच्चों के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या

 बच्चों के विवाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या

यमुनापार क्षेत्र के मेजा थानान्तर्गत लोटाढ़ गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद में एक युवक ने चारपाई की पाटी से अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर उक्त गांव में गुंडा पुत्र इन्द्राज ने बच्चों के विवाद में अपने चाचा अन्ना (38) पुत्र मुहर्रम अली को चारपाई की पाटी से मारकर लहूलुहान कर दिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही अन्ना की मौत हो गई। जिससे हड़कम्प मच गया।

सूचना पर पहुंची मेजा कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा था। जिसके कारण आज बच्चों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और खुन्नस खाये भतीजे ने उक्त घटना को अंजाम दिया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *