October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेपाल: भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

नई दिल्ली: नेपाल के काठमांडू में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए | जानकारी के मुताबिक काठमांडू में आज सुबह 4.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है |

काठमांडू से 28 किमी दूर था केंद्र…

शनिवार सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। भूकंप की गहराई 178 किमी और भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू से 28 किमी दूर था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया कि भूकंप की तीव्रता: 4.5, 01-04-2023, 11:12:30 IST, अक्षांश: 27.65 और लंबी: 85.60, गहराई: 178 किमी, स्थान: 28 किमी ईएसई काठमांडू, नेपाल में हुआ।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने कहा कि इससे पहले आज सुबह 3:04 बजे (IST) नेपाल में काठमांडू से 10 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 25 किलोमीटर की गहराई में आया।

बंगाल हिंसा पर कपिल सिब्बल का BJP पर आरोप, कहा- 2024 चुनाव से पहले का ट्रेलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.