ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों ने जनअदालत में की अपने ही साथी की हत्या, 5 लाख का इनाम था घोषित

कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा इलाके में नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली मानू दुग्गा की हत्या गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को शव के पास से पुलिस ने नक्सली पर्चा भी बरामद किया है।

इस पर्चे में नक्सलियों ने उसकी हत्या की वजह बताते हुए लिखा है कि वह अपनी ही साथी महिला नक्सलियों पर बुरी नजर रखता था और संगठन की महिलाओं से दुर्व्यवहार करता था। बयान में नक्सलियों ने कहा है कि मानू दुग्गा ने कई बार समझाने के बाद भी अपनी आदतों को नहीं बदला, तो फिर जन अदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा के पास जंगल में फेंक दिया था।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि मानू दुग्गा की हत्या कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में उसके ही साथियों ने जनअदालत लगाकर की है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह वर्तमान में किसकेडो एरिया कमेटी का सदस्य था। उसके ऊपर कई नक्सली वारदातों में शामिल रहने के आरोप हैं। मानू दुग्गा पीएलजीए की 17वीं बटालियन का सदस्य था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *