ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक का गला रेतकर कर दी हत्या

जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर एक ग्रामीण युवक पोडियम जोगा का गला रेतकर हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने युवक पोडियम जोगा का शव आज बुधवार सुबह देखा। नक्सलियों के कोंटा एरिया कमेटी ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक पोड़ियम जोगा नक्सल प्रभावित ग्राम पालामंडगु का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इसे एक दिन पहले मंगलवार को गांव से अपहरण कर लिया था। जिसके बाद इसे जंगल में लेकर गए, फिर पहले इसकी पिटाई की और बाद में पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर गला रेत दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को सड़क पर लाकर फेंक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *