• March 8, 2026

नवी मुंबई में पांच माह की बेटी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

 नवी मुंबई में पांच माह की बेटी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

नवी मुंबई के उरन इलाके में पुलिस ने अपनी पांच माह की बच्ची की फर्श पर पटक कर हत्या करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उरन पुलिस स्टेशन में आरोपित 20 वर्षीय खुशीराम से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक खुशीराम और अमृता पांच माह की बच्ची के साथ उरन इलाके में रहते थे। खुशीराम मजदूरी का काम करता था और उसे शराब पीने की लत थी। इससे परेशान अमृता रविवार को खुशीराम से विवाद के बाद मायके चली गई थी। इसके बाद खुशीराम उसे वापस लाने के लिए अपने ससुराल पहुंचा लेकिन अमृता ने वापस आने से इनकार कर दिया। इस पर खुशीराम अपनी बेटी को वापस घर ले जाने की मांग करने लगा और बेटी को उठाकर फर्श पर पटक दिया। इस घटना में घायल बेटी को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उरन पुलिस ने खुशीराम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन पुलिस की टीम कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *