ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रदेश में उत्साह से मनाया जा रहा है राष्ट्रीय वीर बाल दिवस

प्रदेश में आज गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। युवाओं में देश प्रेम और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। गुरुद्वारों में विशेष शबद कीर्तन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने साहिबजादों को नमन किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है- “गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन। चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा हेतु हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।”

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लिखा है- “धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले साहिबजादों बाबा फतेह सिंह जी और बाबा जोरावर सिंह जी के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र इन वीरों के शौर्य, त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि देश में हर साल 26 दिसम्बर को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *