विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार पाने को 18 लोगों ने किया आवेदन

केन्द्र सरकार विश्व दिव्यांग दिवस तीन दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वैच्छिक संगठनों एवं सेवायोजन को सम्मानित करेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए कानपुर से कुल 18 लोगों ने आवेदन किया है। जिनकी सूची को चयनित करने के लिए प्रपोजल भेज दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने दी।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों, सेवाजन को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली 03 दिसम्बर को सम्मान्नित करेगा।
जिसमें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणाश्रोत, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नव प्रर्वतन उत्पाद या विकास, दिव्यांगजन के लिए बाधामुक्त वातारण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिये, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगखिलाड़ी क्षेत्रों में राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है।
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 18 लोगों का नाम चयनित करने के लिए भेजा गया प्रपोजल।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी के कागजों की जांच करते हुए विभाग को चयन के लिए प्रपोजल भेज दिया गया है। जिन लोगों का नाम चयनित हो जाएगा, उनकी सूची मिलते ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
