ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आगजनी व आईईडी विस्फोट में शामिल एक नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पूर्व में आगजनी, आईईडी. विस्फोट और हत्या की घटना में शामिल एक नक्सल सहयोगी गुड्डू सलाम उर्फ रैनू सलाम निवासी गाड़ावाही को सोनपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार गुड्डू सलाम उर्फ रैनू सलाम ने नक्सल सहयोगी के रूप में कार्य करना स्वीकार किया है। आरोपित के कब्जे से नक्सल बैनर एवं पर्चा बरामद हुआ है। आरोपित गुड्डू सलाम उर्फ रैनू सलाम के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार गुड्डू सलाम उर्फ रैनू सलाम ने पूछताछ में बताया कि 16 मार्च 2023 को नक्सलियों के साथ मिलकर ग्राम मुरहापदर में मोबाईल टॉवर में आगजनी एवं कुंदला-सोनपुर मार्ग में पेड़ काटकर मार्ग अवरूद्ध की घटना तथा मार्च 2022 में ढोढरीबेड़ा नाला के पास सुरक्षा बल पर आईईडी. विस्फोट कर फायरिंग की घटना जिसमें आईटीबीपी के 01 सहायक उप निरीक्षक बलिदान हो गये थे उक्त दोनों घटनाओं में शामिल रहना स्वीकार किया गया है। उक्त दोनो घटनाओं पर थाना सोनपुर में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्व किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *