ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र के नांदेड़ में 24 मरीजों की मृत्यु पर कांग्रेस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सरकारी अस्पताल में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 मरीजों की मौत का मामला सामने आया। इस घटना पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया है और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सिविल अस्पताल में 12 शिशुओं समेत, 24 मरीजों की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक, गंभीर व चिंताजनक है। कहा जा रहा है कि इन मरीजों ने दवाइयों व इलाज की कमी से दम तोड़ दिया है। ऐसी ही घटना अगस्त 2023 में ठाणे के एक सरकारी अस्पताल में हुई थी। जिसमें 18 मरीजों की जान गई थी।

खड़गे ने कहा कि पीड़ितों के परिवारजनों के प्रति वह संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसे हादसों ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था के पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। कांग्रेस मामले की विस्तृत जांच की मांग करती है, जिससे इस लापरवाही के मुजरिमों को न्यायपालिका से कठोर सजा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *