ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लूट के बाद की गई थी ई रिक्शा चालक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

मुजरिया थाना पुलिस ने खंडार मकान में मिले लापता ई-रिक्शा चालक सत्यवीर की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या आरोपित को गिरफ्तार कर लूटी गई ई-रिक्शा की दो बैटरी और 1200 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपित ने बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने खर्चों की जरूरत पूरे करने के लिए लूट के इरादे से ई-रिक्शा चालक की हत्या कर ई-रिक्शा की बैटरी लूटी थी।

मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय के रहने वाले कुंवरपाल का बेटा सत्यवीर (18) ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था। चाचा चोखेलाल ने पांच फरवरी को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। सत्यवीर का पता न चलने पर परिजनों ने थाना पर हंगामा भी किया था। रविवार को सत्यवीर का शव मुजरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बने खंडहर में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा और चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने सोमवार को हत्या आरोपित रुस्तम टोला के रहने वाले इकबाल उर्फ इकबालुद्दीन को गिरफ्तार किया। इकबालुद्दीन के पास से ई-रिक्शा से लूटी गई दो बैट्री, 1200 रुपये और सत्यवीर के कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में इकबालुद्दीन ने बताया मुझे वह मेरे दोस्त गौरव को खर्च के लिए रुपये चाहिए थे। जिसके लिए हम लोगों ने लूट की योजना बनायी। इसी के तहत सत्यवीर के ई-रिक्शा चुराने का प्रयास किया। विराेध पर दोनों ने सत्यवीर की हत्या कर शव को खंडहर में फेंककर ई-रिक्शा लूट ले गये थे। पुलिस अब गौरव की भी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *