मुरादाबाद : रात्रि 11 बजे से तेज हवा के साथ ताबड़तोड़ बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद गुरुवार रात्रि मौसम में अचानक बदलाव आ गया। दिन में तेज गर्मी ने तापमान को 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिया था, वहीं रात्रि 11 बजे तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।

राजकीय इंटर कॉलेज में मौसम प्रयोगशाला प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शुक्रवार को भी सुबह से दोपहर तक बारिश होगी।

गुरुवार सुबह तड़के बूंदाबांदी हुई थी जिसके बाद सुबह 11 बजे तक तो मौसम में ठंडक रही लेकिन जैसे-जैसे सूरज सिर पर आता गया वैसे-वैसे गर्मी का पारा चढ़ता गया दोपहर 2 बजे मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया।

रात्रि 10 बजे से तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली और देखते ही देखते 1 घंटे के अंतराल में ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो गई। गुरुवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। मुरादाबाद में हवा की गति 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *