• October 22, 2025

माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ के डालीगंज स्थित 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति अटैच

 माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ के डालीगंज स्थित 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति अटैच

आयकर विभाग ने माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 12 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अटैच कर ली। यह संपत्ति लखनऊ के पॉश इलाका डालीगंज में स्थित है। इससे पहले उसकी मऊ और गाजीपुर स्थित संपत्ति को कुर्क किया गया था।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी की डालीबाग स्थित 3234 वर्गफुट के प्लॉट को बेनामी संपत्ति मनाते हुए अटैच किया गया है। मुख्तार ने यह प्लॉट अपने सबसे करीबी महिला तनवीर सहर के नाम से खरीदी थी। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये की है।

उल्लेखनीय है कि मुख्तार ने अपने गिरोह की मदद से करोड़ों की संपत्ति अपने और रिश्तेदारों के नाम से बनायी है। बेनामी संपत्ति को लेकर लगातार जांच एजेंसियां अपनी तहकीकात कर उन संपत्ति को जब्त कर रही हैं। माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मामले में 05 अक्टूबर को सुनवाई होगी। गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रकरण चल रहा है, जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से उसकी पेशी करायी जाएगी।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *