सांसद दीया कुमारी ने की पापडेश्वर हनुमान मंदिर के रास्ते के विवाद का शीघ्र समाधान करने की मांग

सांसद दीया कुमारी ने जयपुर में ढाई हजार वर्ष पुराने आस्था के केंद्र पापडेश्वर हनुमान मंदिर में जाने के रास्ते को चल रहे विवाद का शीघ्र समाधान कर श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व वन विभाग द्वारा रास्ता बंद करने व श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने से आम जनता और साधु संत समुदाय में भारी आक्रोश है।

उल्लेखनीय है कि वन विभाग की ओर से पापडेश्वर हनुमान मंदिर के रास्ते को बंद करने के लिए एक तरफा कार्रवाई के विरोध में मंदिर के संत महंत और मंदिर समिति के पदाधिकारी श्रद्धालुओं के साथ रास्ता खुलवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दीया कुमारी ने राज्य सरकार और वन विभाग के अधिकारियों से प्राचीन पापड़ेश्वर महादेव मंदिर और पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर के मार्ग को बंद कर भक्तों के आवागमन पर भी लगाई पाबंदी को तत्काल हटाकर श्रद्धालुओं के लिए आने जाने का मार्ग उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *