October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर कहा कि मध्य प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और विकसित भारत निर्माण के संकल्प में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद खेल मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि 12 जनवरी को युवा दिवस है। इस अवसर पर राज्य सरकार युवा और खिलाड़ियों के लिए कई कार्यक्रम करने जा रही है जिसको लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश सरकार को हर संभव मदद प्रदान करेगी। खेलो इंडिया, माय इंडिया जैसे कई कार्यक्रम और 5 साल के लिए किस तरीके से खेल को आगे बढ़ाया जाए इस पर बात हुई है। वहीं मध्य प्रदेश के स्टेडियम में खेल की सुविधाओं को लेकर भी बातचीत हुई है।

मुख्यमंत्री का खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें हिमाचली टोपी और शाल पहनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.