ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से मां बेटा झुलसे

खाना बनाते समय अचानक आग की चपेट में आने से मां और उसका मासूम बेटा दोनों झुलस गए। आनन फानन में परिजनों ने आग बुझा कर गंभीर रूप से झुलसे मां बेटा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का उपचार किया जा रहा है।

रविवार को जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के धरौन गांव निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी सरस्वती 8 माह के पुत्र देवांश को गोद में लेकर खाना बना रही थी। उसने जैसे ही गैस चूल्हा जलाने को सिलेंडर से गैस खोल आग जलाई अचानक गैस चूल्हे में तेज आग लग गई जिसकी चपेट में आकर उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और आनन फानन में अचेत अवस्था में दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *