ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद : तीन बार की बूंदाबांदी ने भी नहीं दी गर्मी से राहत

मुरादाबाद में बुधवार की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तीन बार बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़त के बाद 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों तक बारिश के संकेत दिए हैं।

मंगलवार को सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे थे और हवा भी चलती रही शाम को हवा रूकने के बाद फिर गर्मी बढ़ गई थी। आज सुबह तड़के 4 बजे से फिर बादल छा गए थे और हवा चलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तीन बार बूंदाबांदी हुई और फिर दोपहर 1 बजते ही सूरज का सितम ऐसा चढ़ा कि रोज से ज्यादा गर्मी लगने लगी व हवा न चलने से लोग पसीने में नहाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *