ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन घोटाला मामले के आरोपित मोहम्मद इरशाद ने की जमानत याचिका दाखिल

रांची, 19 जून  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले के आरोपित मोहम्मद इरशाद ने बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है। इरशाद की ओर से पीएमएलए की विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर अदालत में पांच जुलाई को सुनवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को जमीन कारोबारी मोहम्मद इरशाद, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और जेएमएम नेता अंतू तिर्की को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 15 अप्रैल को ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की सहित कई जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। गिरफ्तारी के बाद से ये सभी जेल में बंद हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पहले ही पीएमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *