ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिना बताए घर से नाबालिग गायब, संदेही पर अपहरण का केस दर्ज

नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजपोल मौहल्ले में हिन्द काॅन्वेंट स्कूल के समीप रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से गायब होने के मामले में परिजनों ने बारद्वारी मौहल्ले के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने बुधवार को संदेही के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार, सूरजपोल निवासी 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बुधवार को शिकायत दर्ज की कि मंगलवार की शाम बच्ची बिना बताए घर से कहीं चली गई। आसपास उसकी तलाश की और जब वह नहीं मिली तो अभिषेक कुशवाह निवासी बारद्वारी मौहल्ला पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। पुलिस ने संदेही के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *