ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अल्पसंख्यक समुदाय का पूरा समर्थन मिल रहा है अर्जुन मुंडा को : कमाल खान

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए काम कर रही है, वाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो अथवा कोई अन्य समुदाय का हो, भाजपा की सरकार सबको साथ और सबका विश्वसस लेकर काम कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों में इसका काफी प्रभाव है और इस बार केंद्र में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कामल खान शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के खूंटी जिलाध्यक्ष मो शफीक खान और मंडल अध्यक्ष कलीम खान के साथ तोरपा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

कमाल खान और रामचंद्र केसरी ने दावा किया कि खूंटी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा फिर विजयी होंगे और उनका केंद्र में मंत्री बनना तय है। कमाल खान ने कहा कि एक समय था, जब भाजपा के नाम पर मुसलमानो और ईसाइयों का डराया जाता था, लेकिन अब सभी कोई सच्चाई को समझ गये और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी भाजपा के साथ जुड़ रह हैं। उन्होंने कहा कि रांची में मुसलमानों के लिए हज हाउस बनाया जा रहा था, लेकिन वह भी महागठबंधन के नेताओं की भेंट चढ़ गया था। राज्य मं जब रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो जर्जर हज हाउस को तोड़ कर फिर से विशाल और मजबूत हज हाउस का निर्माण कराया गया। यह देन भाजपा सरकार की ही है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से खूंटी संसदीय क्षेत्र का खासकर अल्पसंख्य बहुल गांवों का दौरा कर रहे हैं और उन्होंने देखा कि मुस्लिम समुदाय का पूरा वोट इस बार भाजपा को मिलेगा। कलाम खान ने कहा कि जब अर्जुन मुडा राज्य के कल्याण मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने अल्पसंख्यकों के किकास के लिए काफी काम किया। कलाम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुसलमानो के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर होना चाहिए।

खान ने कहा कि मुसलमानों को दीनी शिक्षा के साथ ही विज्ञान की भी शिाक्ष लेनी होगी, तभी उनका विकास होगा। कमाल खान ने कहा कि नरेंद्र मेदी की सरकार ने पूरे देश का दंगा मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में काम करनेवाली सरकार नहीं कमाने वाल और अपनी तिजोरी भरने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि इस बार खूंटी से अर्जुन मुंडा भारी मतों से विजयी होंगे, इतना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *