• March 8, 2026

ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

 ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जालौन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल अनिल यादव के नेतृत्व में ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।

ज्ञापन में पदाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष में ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के कारण भारत के सात करोड़ व्यापारियों का व्यापार धीरे धीरे समाप्त हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग पर जीएसटी के अतिरिक्त 20 प्रतिशत विकास कर लागू किया जाए। मांग में एफडीआई पर अंकुश लगाया जाए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर तहसील स्तर पर तरह-तरह के प्रचार प्रसार कर पत्र के माध्यम से डोर टू डोर जनसंपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास करेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *