सांसद चंदन ने नवादा पहुंच पीड़ित परिवार को बंधाया धीरज, सुनी समस्याएं
नवादा लोकसभा सीट से सांसद चंदन सिंह ने बुधवार को नवादा पहुंचकर नवादा परिषद में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान कराया। वहीं अकबरपुर प्रखंड के बरेव गांव पहुंचकर लोजपा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के भाई की मौत के सदमे में रहे उनके परिजनों से मिलकर उन्हें धीरज बंधाया। साथ ही परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया।
सांसद ने कहा कि यह नश्वर जीवन किसी का किसी समय खत्म हो जा सकता है। इस परिस्थिति में इंसान का धैर्य ही सहारा होता है। सांसद के नवादा पहुंचते ही सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिले ।उन्होंने अधिकारियों को फोन कर पीड़ित लोगों की समस्याओं का निदान कराया। सांसद ने कहा कि मैं 24 घंटे नवादा वासियों का दुख-सुख का साथी हूं। सुख में हो या दुख में मैं हर स्तर पर पहुंच कर उनके साथ निभाने में ही भरोसा रखता हूं ।
उन्होंने कहा कि नवादा वासियों का दुख-सुख दोनों का एहसास दिली तौर पर हर हमेशा करते हैं। संसद में कहा कि नवादा संसदीय क्षेत्र के लोगों का मेरे ऊपर सबसे ज्यादा अधिकार है। वे जब चाहे अपनी सेवा मुझसे लेने का हकदार हैं।





