ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवादा के सांसद चन्दन ने पुणे- जसीडीह एक्सप्रेस ठहराव का हरी झंडी दिखा किया उद्घाटन

नवादा के सांसद चंदन सिंह ने शनिवार को 10:00 बजे पूर्वाह्न नवादा रेलवे स्टेशन पर पुणे जसीडीह एक्सप्रेस के ठहराव का हरि झंडी दिखाकर उद्घाटन किया।

मौके पर राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर भी उपस्थित थे। नवादा के सांसद चंदन सिंह ने स्टेशन पर उपस्थित हजारों नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा की जनता की मांग पर उन्होंने लोकसभा में पुणे -जसीडीह एक्सप्रेस के नवादा में ठहराव की मांग उठाई थी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर मांग पत्र सोपा था। जिसके तहत रेल मंत्री ने नवादा वासियों के लिए जसीडीह -पुणे एक्सप्रेस के ठहराव जैसी बड़ी सौगात दी है

उन्होंने कहा कि मैं नवादा वासियों का बेटा तथा भाई बनकर सदा सेवा करता रहूंगा ।स्टेशन पर उपस्थित हजारों नागरिको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद तथा चंदन सिंह जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे ।रेल मंत्री ने करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाले ओवर ब्रिज निर्माण का भी आदेश दे दिया है। इसे निश्चित रूप में नवादा के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा सकती है । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में ओवरब्रिज का निर्माण व नवादा से गुजरने वाले फोर लेन निर्माण का वादा किया था। जिसे मैं समय पर पूरा कर दिखाया है।

दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयन्त चौधरी ने सांसद को पत्र लिखकर मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया था। सांसद चंदन सिंह के लोकसभा में उठाए गए सवाल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवादा स्टेशन पर पुणे जसीडीह एक्सप्रेस की ठहराव की अनुमति दी थी। जिसका विधिवत शुभारंभ कल 24 फरवरी को किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक जयंत चौधरी ने सांसद को लिखे गए पत्र में कहा है कि आपके प्रयास से इस क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता के लिए सांसद के योगदान को देखते हुए उन्हें रेल मंडल प्रबंधक ने समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था ।सांसद ने कहा कि निर्दिष्ट तिथि तथा समय को उपस्थित होकर नवादा लोकसभा क्षेत्र के लाखों नागरिकों की चिर प्रतीक्षित मांगों के अनुरूप पुणे जसीडीह एक्सप्रेस ठहराव बड़ी सुविधा का विषय है।

उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेलवे का ठहराव कराकर नवादा लोकसभा क्षेत्र के निवासियों को एक बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टैंड नंबर 3 जाने के रास्ते में नवादा – जमुई पथ पर रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति देकर भी नवादा वासियों के लिए बड़ा उपहार भेंट की है। जिसके लिए हम संसदीय क्षेत्र के लोगों की ओर से आभार प्रकट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *