ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जालना में मराठा नेता मनोज जारांगे का बेमियादी अनशन शुरू

महाराष्ट्र के जालना जिले के ग्राम अंतरवाली सराटी में मराठा आरक्षण के लिए मराठा समाज के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने शनिवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। यह तीसरी बार है जब मनोज जारांगे आरक्षण के लिए अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार आरक्षण मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा।

मनोज जारांगे ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें राज्य सरकार ने मराठा समाज को कुन्बी जाति का प्रमाण पत्र दिए जाने और मराठा आंदोलन के दौरान मराठा युवकों पर दर्ज मामले वापस लिए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसी वजह से उन्होंने दो बार पहले सरकार के आश्वासन के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया थ.

लेकिन सरकार ने अपने आश्वासन को पूरा करने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया है। इसी वजह से वे फिर से अनशन करने के लिए बाध्य हुए हैं। सरकार को जल्द से विधानसभा का विशेष अधिवेशन बुलाकर मराठा समाज के लोगों को जाति संबंध और वंशावली के आधार पर कुन्बी जाति का प्रमाणपत्र दिए जाने के लिए कानून पारित करना चाहिए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक अनशन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *