• March 1, 2026

जन्मदिन के पार्टी में पहुंचे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

 जन्मदिन के पार्टी में पहुंचे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

 राहे ओपी क्षेत्र के लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन की पार्टी में सोमवार रात पहुंचे अर्जुन महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रांची पुलिस ने हत्या के आरोपित को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

बुंडू एसडीपीओ रतीभान सिंह ने बताया कि अर्जुन महतो रात में अपने बड़े साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन के पार्टी में गया था।लेकिन देर होने की वजह से रात में वहीं रूक गया। इसी बीच अर्जुन महतो का छोटा साढ़ू समीर कोईरी बाउंड्री क्रॉस कर वहां पहुंचा और उसने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अर्जुन महतो को रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अर्जुन पेशे से सब्जी कारोबारी था। वह अपने परिवार के साथ ताऊ में सब्जी का कारोबार करता था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *