ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

माजुली-निमातीघाट नौका सेवा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

माजुली-निमातीघाट फेरी सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ने के बाद अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग ने यह निर्देश जारी किया है।

राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच फेरी सेवा बंद होने से माजुली-निमातीघाट के यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है।

इससे पहले भी यात्रियों को यातायात को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ा था। क्योंकि, दोनों घाटों के बीच नौका सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान यंत्र चालित नाव को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं और माजुली के लोगों से सावधानी बरतने का आह्वान भी किया गया है। ज्ञात होगी माजुली जिले में आवागमन का मुख्य साधन जलमार्ग ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *