ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मध्य प्रदेश: खरगोन में दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती

भोपाल: मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है बता दें कि हादसा आज सुबह हुआ।

बताया जा रहा है कि बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी वही 10वां डोंगरगांव के बीच बोरा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। बस में अधिक यात्री थे जानकारी के मुताबिक बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की थी जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है।

उत्तराखंड: नैनीताल को मिला 24 करोड़ से अधिक की 20 विकास योजनाओं का तोहफा

हादसे की सूचना मिलने पर एसपी कलेक्ट्रेट और विधायक मौके पर पहुंचे वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यहां से रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार से गुजरती है।

खरगोन हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को ₹400000 की आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज का ऐलान किया है गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 जबकि अन्य घायलों को ₹25000 की मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *