• October 21, 2025

नहाते समय महिला की वीडियो बनाई, पति-ससुर पर मुकदमा

 नहाते समय महिला की वीडियो बनाई, पति-ससुर पर मुकदमा

मेरठ, 08 जुलाई । कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पति और ससुर ने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की महिला ने सोमवार को थाना पुलिस से शिकायत करके बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी भोला गांव निवासी युवक से हुई थी। उसका पति एक पब्लिक स्कूल में काम करता है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि नहाते समय ससुर ने उसकी वीडियो बना ली। जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने भी नहाते हुए की वीडियो दिखाई। इसके बाद पति और ससुर ने उसकी डंडों से पिटाई की। वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर दहेज की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी के अनुसार, महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *