ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लुधियाना में मकान की छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौत, तीन घायल

पंजाब के लुधियाना में बुधवार की रात एक मकान की छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौत हो गई व तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के समय सभी परिवार वाले इसी कमरे में सो रहे थे।

इलाके के लोग बताते हैं कि क्वार्टरों की जर्जर हालत को लेकर कई बार मकान मालिक से शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन किसी ने कमरों की हालत पर ध्यान नहीं दिया। देर रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया। तड़के अचानक कमरे में धमाका हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की मदद से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। घायलों में विक्की, गोली और जिप्सी (मां) शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

हादसे में मरने वालों की पहचान नरेश (23) और इसकी भतीजी राधिका के रूप में हुई है। राधिका के पिता दिनेश लाडोवाल में करीब 6 महीने से काम करने के कारण अलग रह रहा है। सिर पर लेंटर गिरने के बाद नरेश और राधिका ने मौके पर दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *