October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोक हिंद सेना ने जन लोकपाल विधेयक पर केजरीवाल को घेरा

लोक हिंद सेना के अध्यक्ष डॉ. मुनीश रायजादा ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जन लोकपाल विधेयक को लेकर बड़ा हमला किया है। अन्ना हजारे के आंदोलन में केजरीवाल व अन्य के साथ सक्रिय हिस्सा लेने वाले डॉ. रायजादा कभी आम आदमी पार्टी के मजबूत समर्थक रहे हैं।

डॉ. रायजादा के नेतृत्व में लोक हिंद सेना ने राजीव चौक में मेट्रो के गेट नंबर छह के बाहर शुक्रवार दोपहर से शाम तक जन लोकपाल विधेयक की बरसी मनाई। डॉ. रायजादा ने दिल्ली के मुद्दों को फलक पर लाने के लिए राजनीतिक दल के रूप में लोक हिंद सेना का गठन किया है। राजीव चौक में यह कार्यक्रम आम लोगों के बीच कौतूहल का विषय रहा।

डॉ. रायजादा का कहना है कि केजरीवाल ने 2013 में रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान यह वचन दिया था कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई तो जन लोकपाल विधेयक को पास कर उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सत्ता में आए नौ वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन उन्होंने इस विधेयक की सुध नहीं ली है। उसे पास करना तो दूर केजरीवाल ने अब इसके बारे में बात करना भी बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लोक हिंद सेना जन लोकपाल विधेयक के प्रति अक्षमता को जनसमर्थन का गंभीर उल्लंघन मानती है। दिल्ली के नागरिकों को अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है। वह कहते हैं कि अगर दिल्ली में लोक हिंद सेना की सरकार बनती है तो जन लोकपाल विधेयक को लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.