ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सब्जी की आड़ में शराब की तस्करी, एक गिरफ्तार

शाहपुरा जिला क्षेत्र के रायला थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी की आड़ पिकअप में अग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया है। पुलिस ने पिकअप व शराब को जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

रायला थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शाहपुरा पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले शराब तस्करी पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी के निर्देश दिए। इस दौरान नेशनल हाईवे स्थित रायला थाने की नानकपुरा चौकी के बाहर नाकाबंदी में अजमेर की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप भीलवाड़ा की तरफ आ रही थी। पुलिस टीम ने इसे रोकने की कोशिश की। पिकअप को रोक कर पूछताछ की तो चालक ने संतुष्ट पूर्वक जवाब नहीं दिया। इस पर शका होने पर सख्ती का रुख अख्तियार किया गया।

थाना अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने पिकअप की तलाशी ली। तो इसमें सब्जी की आड़ में अलग-अलग तरह की 75 पेटी अंग्रेजी शराब भरी थी। थाना प्रभारी शर्मा ने शराब की पेटी सहित पिकअप को जब्त कर लिया। चौमू निवासी 32 वर्षीय अशोक पुत्र बुद्धि प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अशोक ने यह कबूल किया कि यह शराब उसे सीकर से उदयपुर पहचानी थी। रायला पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई प्रांरभ कर दी है। पुलिस शराब तस्करी के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *