ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ

जिले के दलगांव चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुरुवार को एक तेंदुआ फंस गया है। जिससे इलाके ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, चाय बागान इलाके में तेंदुए का आतंक काफी दिनों से देखा जा रहा था। जिससे ग्रामीण दहशत के साये में रहने के मजबूर थे।

ग्रामीणों के अनुरोध पर वन विभाग द्वारा दलगांव चाय बागान में एक पिंजरा लगा दिया गया था। आज जब श्रमिक चाय बागान पहुंचे तो देखा एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ है। इसकी सूचना वन विभाग को दी। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद कर अपने साथ ले गई। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *