• February 26, 2026

बिजनौर से रेस्क्यू कर तेंदुआ पहुंचा इटावा सफारी पार्क

इटावा सफारी पार्क में एक और नए मेहमान को जनपद बिजनौर से रेस्क्यू कर लाया गया है। सफारी पार्क में बिजनौर के नगीना रेंज के ग्राम दयालपुरा से रेस्क्यू कर तेंदुआ को लाया गया है।

पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने रविवार को बताया कि सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर के नगीना रेंज के ग्राम दयालपुरा से एक तेंदुआ को रेस्क्यू कर इटावा सफारी पार्क में लाया गया है। बीती देर रात दो बजे करीब तेंदुआ को रेस्क्यू कर सफारी पार्क में लाया गया। तेंदुआ पूरी तरह से वयस्क और पूर्ण रूप से स्वस्थ है। रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुआ की सघन निगरानी और देखभाल पशु चिकित्सक के द्वारा की जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *