ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुस्तकालय की निर्माण प्रक्रिया शुरू होने पर युवाओं ने सीएम का जताया आभार

जिला पुस्तकालय को लेकर फतेहाबाद वासियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जिला पुस्तकालय के निर्माण के लिए सरकार द्वारा जगजीवनपुरा पार्क व नए गुरुद्वारा साहिब के पास दो कनाल 13 मरला भूमि उपलब्ध करवा दी गई है। इस जमीन का इंतकाल भी जिला पुस्तकालय के नाम हो चुका है। इसके बाद जिला पुस्तकालय के निर्माण कार्य को शुरू करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे लोगों में खुशी की लहर है।

अभी तक अस्थाई पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। इसको लेकर इन युवाओं ने आज फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम से मुलाकात की और उन्हें सीएम का धन्यवाद प्रस्ताव और मिठाई का डिब्बा सौंपकर आभार जताया। इन युवाओं ने बताया कि यह भूमि वर्ष 2016 से लाइब्रेरी के लिए रिजर्व रखी हुई है। यहां पर पार्क, गुरूद्वारे और स्कूल का निर्माण तो हो चुका है लेकिन अभी तक पुस्तकालय नहीं बन पाया। अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला पुस्तकालय को यह जमीन अलॉट कर दी गई है। यहां जिला पुस्तकालय बनने से पढ़ाई कर रहे युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और आसपास के सेंकड़ों लोगों को काफी लाभ होगा। क्योंकि यह जगह बस स्टैण्ड के पास भी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीडीपीओ ऑफिस के दो कमरों में अस्थाई पुस्तकालय चल रहा है। जगह कम होने के कारण यहां पढ़ने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब निर्माण प्रक्रिया शुरू होने से शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *