ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कृति सेनन ने ‘आदिपुरुष’ ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हालांकि फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर तीन सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन इसके कुछ डायलॉग्स और सीन्स पर सवाल उठाते हुए फिल्म ‘आदिपुरुष’ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस विवाद पर कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में जानकी (सीता) का रोल निभाया है। कृति ने ‘आदिपुरुष’ विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में टोलर्स को परोक्ष रूप से करारा जवाब दिया है। थिएटर से वीडियो शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन दिया, “मेरा ध्यान केवल ताली बजाने और जय श्री राम के नारे लगाने पर है।”

फिल्म ‘आदिपुरुष’ कई कारणों से विवादों में घिरी रही है। हनुमानजी की भूमिका निभा रहे देवदत्त नाग का एक डायलाग ‘जलेगी तेरे बाप की’ को लेकर भी विवाद उठा है। ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म में इस तरह के टपोरी स्टाइल डायलॉग्स से लोग काफी नाराज हैं। लोगों को हनुमान के अलावा रावण (सैफ अली खान) का किरदार पसंद नहीं आया।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विरोध के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 340 करोड़ रुपये बटोरे हैं। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास राम की भूमिका में और कृति सैनन सीता की भूमिका में हैं। सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई, जबकि देवदत्त नाग ने हनुमान की भूमिका निभाई है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित फिल्म ओम राउत ने निर्देशित किया है और पटकथा मनोज मुंतशिर ने लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *