ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष अपने ही पति से कर रहीं बगावत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार तेज़ होते जा रहा है।कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में गुरुवार को कांग्रेस की चुनावी आमसभा थी। इस चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष राकेश बैज तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा कटघोरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर की चुनावी सभा में प्रचार करने पहुंचे थे।सबसे मज़े की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर मंच से पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील कर रही है, वहीं इनके पति छत्रपाल सिंह कंवर इसी विधानसभा से जनता कांग्रेस पार्टी से बतौर विधानसभा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।

अतिथियों के आने से पहले कांग्रेस नेता कांग्रेस की जीत के लिए वोट मांग रहे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर जब अपना पक्ष रखने माइक के पास पहुंची तो सबसे पहले कांग्रेस सरकार की खूबियां गिनाती रही ,फिर अंत में वे माइक से पाली तानाखार विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को जिताने जनता से वोट देने की अपील कर रही है।

सबसे मजे की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर मंच से पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील कर रही है, वहीं इनके पति छत्रपाल सिंह कंवर इसी विधानसभा से जनता कांग्रेस पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी बतौर चुनाव लड़ रहे है। छत्रपाल सिंह कंवर कांग्रेस समर्थित नेता थे। लेकिन पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी,लेकिन कांग्रेस द्वारा इन्हें टिकट नहीं दिया गया। पाली तानाखार विधानसभा से महिला कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया। टिकट न मिलने कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए छत्रपाल सिंह कंवर जनता कांग्रेस में शामिल हो गए। जनता कांग्रेस पार्टी ने पाली तानाखार विधानसभा से उन्हेंअपना प्रत्याशी बनाया है। इसी विधानसभा से पत्नी कांग्रेस के लिए वोट की अपील कर रहीं है वही इसी विधानसभा से पति जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *