ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने गोद लिए ग्राम में बच्चों को सौंपी निशुल्क खेल सामग्री
लखनऊ: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU) ने अपने गोद लिए गए ग्राम डिगुरिया के सरकारी विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क खेल सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के निर्देशन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र सिंह सेवा संस्थान, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समाजसेविका डॉ. मोनिका तनेजा ने विशेष रूप से भाग लेते हुए बच्चों को खेलकूद के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए खेलों को अपनाने की सलाह दी और बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह सेवा संस्थान के सचिव डॉ. अरविंद बहादुर सिंह की विशेष भूमिका रही। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। अपने उद्बोधन में डॉ. नलिनी मिश्रा ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में चलाई जा रही सतत सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संयोजन NSS के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रामदास, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. रत्नेश सिंह, डॉ. राशी, डॉ. इरफान, डॉ. आशीष शाही, डॉ. कृष्ण मुकुंद तथा डॉ. साईंमा ने किया। संचालन डॉ. रामदास ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रत्नेश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता एवं कहानी प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरा आयोजन उत्साह, प्रेरणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भरपूर रहा।
यह पहल विश्वविद्यालय की ग्रामीण विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।