• December 28, 2025

गुजरात: कांग्रेस विधायक ने विस अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा

 गुजरात: कांग्रेस विधायक ने विस अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा

खंभात विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने मंगलवार सुबह गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस जब संगठन को मजबूत करने में जुटी है, पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है।

इससे पहले 13 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के विसावदर सीट के विधायक भूपत भयाणी ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा था। कांग्रेस के गुजरात विधानसभा में 17 विधायक थे जबकि आआपा के पास 5 विधायक थे। दोनों ही पार्टियों से एक-एक विधायक के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के पास 16 और आआपा के पास 4 विधायक शेष बचे हैं। भाजपा के पास 156 विधायक हैं।

करीब 3 दशक बाद कांग्रेस ने पहली बार खंभात सीट पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर खड़े चिराग पटेल ने भाजपा के महेश रावल को 3711 मतों से हराया था। चिराग पटेल को 69069 मत मिले थे, जबकि भाजपा के महेश रावल को 65358 मत मिले थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *