• October 22, 2025

‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं’

 ‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं’

आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाला मामले में जेल जाने के बाद से उनकी रिहाई को लेकर मुखर हैं। वे अपने नेता के जेल से दिए संदेश को सार्वजनिक कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं हो रहा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश की जनता के लिए बेटे और भाई की तरह काम किया। जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने जनता के लिए संदेश भेजा है, ‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।’

उन्होंने कहा कि भाजपा दुर्भावना और नफरत में इतना आगे निकल चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल से उनके परिवार और उनकी पत्नी की मुलाकात बीच में शीशे की दीवार खड़ी करके करा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस कटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके बाद भी भगवंत मान की लगातार तीन बार प्रचंड बहुमत से चुने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात बीच में शीशे की दीवार खड़ी करके कराते हैं।

सिंह ने कहा कि भाजपा अपने ही देश में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

 

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *