ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लुधियाना से उपचुनाव लड़ सकते हैं केजरीवाल

10 फ़रवरी दिल्ली ,राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केजरीवाल लुधियाना से उपचुनाव लड़ सकते हैं। आप के एक विधायक के निधन होने से यह सीट खाली पड़ी है। नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के तौर पर प्रदेश के लोगों के बीच जाकर जनाधार जुटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आज एक टिकाऊ और अच्छी सरकार की जरूरत है, जो प्रदेश के मुद्दों को केंद्र के समक्ष मजबूती से उठा सके। बाजवा ने यहां तक कहा कि केंद्र और मान सरकार के बीच खराब रिश्तों के कारण प्रदेश को उसके हक से वंचित होना पड़ रहा है।दरअसल दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार अब केवल पंजाब में ही बची है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब पंजाब का रुख कर सकते हैं। बाजवा ने कहा था कि आप के कई विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। ऐसे में आप में आने वाले दिनों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। यहां तक की प्रदेश में आप मध्यावधि चुनाव कराने के लिए भी रणनीति तैयार कर सकती है।

13 फ़रवरी को होंगी पंजाब में कैबिनेट बैठक

दिल्ली में करारी हार के बाद पंजाब में आयोजित कैबिनेट मीटिंग सोमवार को ना होकर 13 फ़रवरी को होगी। इस मीटिंग के कई मह्त्वपूर्ण फ़ैसले लिए जायेंगे। दरअसल आम आदमी के दिल्ली चुनाव हार जाने के बाद आम आदमी पार्टी सिर्फ पंजाब में सरकार चला रही हैं।ऐसे में कयाश लगाये जा रहे की केजरीवाल पंजाब के लिए महत्वपूर्ण फ़ैसले ले सकते हैं। साथ ही आपको बता दे हो सकता केजरीवाल लुधियाना से उपचुनाव भी लड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *