ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कटिहार में दो बाइक की सीधी टक्कर में चार की मौत

कटिहार, 05 अगस्त । जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर (कजरा) के पास दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर दो मोटरसाइकिल से चार युवक मनिहारी गांगजल लेने गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी एवं मनसाही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मरने वालों में एक बाइक पर सवार कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदामारहिका के रहने वाले थे जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक पूर्णिया के सरसी इलाके के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *