ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीजेपी ने मोदी की गारंटी के नाम से संकल्प पत्र जारी किया

भाजपा कार्यालय कठुआ में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन की अध्यक्षता में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य तौर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह सलाथिया मौजूद रहे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने संकल्प पत्र पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीते रविवार को बीजेपी ने मोदी की गारंटी के नाम से संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में 10 प्रमुख संकल्प लिए गए हैं। जिसमें 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जारी रहेगी, गरीब परिवार को राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध होगी। सबको घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना। लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ भी दिया जाएगा। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना। गरीब परिवार के सभी विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर आधारित है जिसमें समाज के 4 स्तंभों महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *